सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JCB crushed a six-month-old child in Ambala

Haryana: जेसीबी ने छह महीने के मासूम को कुचला, पिता के सामने उसके जिगर के टुकड़े ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबाला के गांव हिमांयुपुर में जेसीबी ने छह महीने के बच्चे को कुचल दिया। यह हादसा गांव में निर्माणाधीन फैक्टरी में हुआ है। यहां काम करने वाले प्रवासी परिवार अपने बच्चों के साथ रहता है। 

JCB crushed a six-month-old child in Ambala
जेसीबी और जानकारी देता मृतक बच्चे का पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला के हंडेसरा के निकटवर्ती हिमांयुपुर गांव में निर्माणाधीन फैक्टरी में रविवार दोपहर 12 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर के छह माह के मासूम बच्चे जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में मासूम तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्टरी का मालिक, ठेकेदार व परिजन मासूम को लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पंजाब पुलिस के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

Trending Videos


डेढ़ माह से यहीं काम कर रहा था परिवार
मृतक के पिता हरज्ञान सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से हिमांयुपुर में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूरी कर रहे हैं। पत्नी व तीन बच्चे भी संग भी रहते हैं। दोपहर के समय काम करते समय बच्चे को बजरी के ढेर के पास ही लिटा दिया था। दो अन्य बच्चे भी पास में खेल रहे थे। जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही जेसीबी चालक जाने लगा तो लापरवाही से वाहन चलाते समय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पिता हरज्ञान ने बताया कि जेसीबी के चालक को बताने के लिए वह पीछे से चिल्ला रहा था कि देखते ही देखते मासूम को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
हंडेसरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की तरफ से लिखित में शिकायत मिलती है तो जेसीबी चालक पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed