सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devlepment

Ambala News: छावनी में 58 करोड़ से बिछेगी 89 किमी लंबी ड्रेनेज पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Devlepment
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के निवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। छावनी के शेष हिस्सों में भी अब स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम लागू किया जाएगा, इसके तहत खुले नालों को बंद कर पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया कि जिस तरह सदर क्षेत्र में यह प्रयोग सफल रहा, ठीक उसी तर्ज पर अब पूरी छावनी को कवर किया जाएगा।
Trending Videos


बीसी बाजार से गोविंद नगर तक सौगात
शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने बताया कि इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के लिए 58 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है, इसके तहत 89 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। इसमें मुख्य रूप से बीसी बाजार, लालकुर्ती, आउटर लार्ज रोड (बिजली बोर्ड से एसडी विद्या स्कूल तक), ट्रिब्यून काॅलोनी, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड और सुभाष काॅलोनी जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण का खाका
परियोजना के दूसरे चरण में जगाधरी रोड के दूसरी तरफ महेश नगर से लेकर अंतिम छोर पर स्थित डिफेंस कॉलोनी तक का क्षेत्र कवर होगा। विज ने बताया कि इसका विभागीय प्रस्ताव तैयार हो चुका है और सरकार से जल्द ही प्रशासनिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खुले नालों के बंद होने से न केवल जल निकासी बेहतर होगी, बल्कि लोगों को गंदगी, मक्खी और मच्छरों के प्रकोप से भी भारी राहत मिलेगी। यह परियोजना छावनी के शहरी ढांचे में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी।

सदर क्षेत्र की तर्ज पर होगा विकास
सदर बाजार क्षेत्र में पहले ही स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। यहां 12 क्रॉस रोड तक लगभग 144 छोटे-बड़े नालों को भूमिगत किया गया था। इस सफल मॉडल के कारण पिछले बरसाती सीजन में सदर क्षेत्र में पानी की निकासी काफी सुचारू रही थी। अब इसी मॉडल को पूरी छावनी में दोहराने की तैयारी है। बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसई अरविंद रोहिला और एक्सईएन हरभजन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed