सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Froud

Ambala News: मकान बेचने का झांसा देकर विधवा से 4.30 लाख ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Froud
विज्ञापन
अंबाला। मकान बेचने का झांसा देकर यमुनानगर के गडौली निवासी पूजा से 4.30 लाख की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी पति-पत्नी ने मकान बेचने का झांसा देकर महिला से रुपये लिए। तय समय पर रजिस्ट्री करवाने के जगह भाग गए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने रसूलपुर गांव निवासी ममता व उसके पति पवन कुमार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता विधवा महिला पूजा ने बताया कि रसूलपुर गांव निवासी ममता व उनके पति पवन कुमार से मकान खरीदने का सौदा 5 जुलाई 2024 को किया था। आरोप लगाया कि 4 लाख 30 हजार रुपये बयाना राशि के रूप में दिए थे। रजिस्ट्री की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी। वह सभी दस्तावेजों के साथ तहसीलदार कार्यालय पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं आए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed