सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doubts over election duty of officers posted for three years, Election Commission seeks reply from DC

Ambala News: तीन साल से जमे अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी पर संशय, चुनाव आयोग ने डीसी से मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Doubts over election duty of officers posted for three years, Election Commission seeks reply from DC
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के आगामी चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिले में पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से तैनात एचसीएस अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखने की मांग उठी है। अंबाला सिटी निवासी हेमंत कुमार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जवाब तलब किया है।
Trending Videos




यह की थी मांग



हेमंत कुमार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त देविंदर सिंह कल्याण को पत्र लिखा था, इसमें बताया कि अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार (2019 बैच) पिछले साढ़े तीन साल से और आरटीओ सुशील कुमार (2016 बैच) दिसंबर 2022 से जिले में तैनात हैं। शिकायतकर्ता का तर्क है कि भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, तीन साल से एक ही स्थान पर जमे या गृह जिले में तैनात अधिकारियों का तबादला चुनाव से पहले अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शिता पर जोर

शिकायत में मांग की गई है कि यदि सरकार इन अधिकारियों का तबादला नहीं करती है, तो कम से कम उन्हें नगर निगम चुनाव में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी न दी जाए, ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे। बता दें कि निगम की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 मार्च 2026 को होना है। अब सभी की नजरें डीसी अजय तोमर की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed