सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees will not run buses, strike will affect cleanliness and health services

Ambala News: बसें नहीं चलाएंगे कर्मचारी, हड़ताल से सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Employees will not run buses, strike will affect cleanliness and health services
विज्ञापन
अंबाला। जिले में 12 फरवरी को कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। आशावर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, वन मजदूर, भवन निर्माण मजदूर, फुटपाथ वर्कर की हड़ताल से सफाई व स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के कार्य प्रभावित रहेंगे। इस दौरान बसों का संचालन, शिक्षा, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम के सफाई सफाई कर्मचारियों की ओर से की जाने वाली सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों में दिक्कत देखने को मिल सकती है।
Trending Videos

सीआईटीयू के राज्य सचिव सतीश सेठी ने बताया एक दिन की हड़ताल का नेतृत्व सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से किया जाएगा। उनकी मांगों में चार लेबर कोड रद्द किए जाएं, 30 हजार न्यूनतम वेतन सभी मजूदरों व परियोजना वर्कर्स को मिलना चाहिए, सभी के लिए शिक्षा स्वास्थ्य, खादय सुरक्षा व रोजगार की गांरटी दी जाए, मनरेगा को बहाल कर 800 रुपये मजदूरी व 200 दिन काम देना शामिल है उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को नगर परिषद अंबाला सदर, शहर के शिक्षा सदन, नगर निगम और रोडवेज वर्कशाप में इक्टठे होकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद यह कर्मचारी उपायुक्त अंबाला को ज्ञापन सौंपेंगे। यूनियन के नेताओं ने सुबह 9 बजे से पांच बजे तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इस विरोध में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, ट्रेड यूनियनों, केंद्रीय कर्मचारियों एवं राज्य कर्मचारी संघों व केंद्रीय मजदूर संगठन शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

12 फरवरी को सुबह शिक्षा सदन में होंगे एकत्रित

12 फरवरी, वीरवार को सुबह नौ बजे से ही सिटी के शिक्षा सदन में आशा वर्कर, मजदूर संघ, मिडेडे मिल और सफाई चौकीदार धरने पर बैठेंगे। वहीं अंबाला सिटी के नगर निगम में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सभी यूनियन के कर्मचारी और पदाधिकारी बैठेेंगे। इसके अलावा शहर की रोडवेज वर्कशाप में सुबह तीन बजे से ही हड़ताल शुरू हो जाएगी। वर्कशाप में शामिल रोडवेज कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही नगर परिषद में सफाई कर्मचारी गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। संवाद



रोडवेज की यह रहेंगी मांगें

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि रोडवेज में रेगुलर स्टाफ की भर्ती की जाए, प्राइवेट बसों के परमिट रद्द किए जाए, किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को रोडवेज में शामिल किए जाए। इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज विभाग की ओर से खरीदी जाएं, पेग्रेड बढ़ाया जाए,
यह रहेंगी आशा वर्करों की मांगें

जिला प्रधान सरबजीत कोर ने बताया कि 12 फरवरी को हरियाणा की 20 हजार आशा वर्कर हड़ताल पर रहेंगी। यह काम बंद हड़ताल है इस दिन आशा वर्कर कोई काम नहीं करेंगी। सभी आशा वर्कर सिटी के शिक्षा सदन में इक्टठा होगी। इसके अलावा सीटू के अंदर आने वाली सभी यूनियन के सदस्य भी प्रदर्शन करेंगे। आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए, जब तक सरकारी कर्मचारी नही बनाया जाता तब तक 30 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए, सेवानिवृत्त की उम्र 65 वर्ष की जाए, सेवानिवृत्त पर कम से कम 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए। चारों लेबर होड रद्द किए जाएं। एक साल पहले केंद्र सरकार की ओर से 1500 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी उसे बहाल किया जाए।



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed