सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers on rural routes upset due to roadways buses going to livestock fair

Ambala News: रोडवेज बसों के पशुधन मेले में जाने से ग्रामीण रूटों के यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 08 Feb 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers on rural routes upset due to roadways buses going to livestock fair
छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय पशुधन मेले में अंबाला डिपो की 11 बसों को मेले में भेज दिया गया। इसके कारण शनिवार को ग्रामीण रूटों पर बस न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की कमी पूरी करने के लिए रोडवेज की ओर से कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसा पहली बार नहीं है जब रोडवेज की बसों को किसी कार्यक्रम में भेजा गया हो, बल्कि अब पिछले कुछ समय से हर दो से तीन महीनों में बसों को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भेजा जा रहा है। इसके कारण दिनभर यात्री बस स्टैंड पर परेशानी झेलते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज अधिकारी भी मजबूर हैं, उन्हें आदेशों का पालन करना है। इसका सीधा असर धनौरा, डेरासलीपुर, खानपुर धनौरी, ओजला, सोहाना, मनु माजरा, बराड़ा और मुलाना जैसे इलाकों पर पड़ा। छावनी बस स्टैंड से लेकर नागरिक अस्पताल के बस क्यू शेल्टर और अंबाला सिटी बस अड्डे तक, यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर काटते रहे।
Trending Videos

-------------
इन 11 स्थानों से रवाना हुईं बसें
अलावलपुर वाया फोक्सा, मनुमाजरा, तलहेडी, डेरा सलीमपुर- वाया नेहरा, मिल्क शेखां, सीवान, धनौरा- वाया मुलाना, सोहाना, बराड़ा, ओजला, शाहपुर, खानपुर, जलबेहड़ा, सौंडा, बलाना और जगाधरी गेट से यह बसें रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
हर दो से तीन महीने में आ रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम

31 जनवरी 2026 : गुरु रविदास जयंती पर उमरी के लिए 115 बसें भेजी गईं।
27 अक्टूबर 2025 : छठ पूजा के अवसर पर भी 3 बसें डाइवर्ट की गईं।
14 अगस्त 2025 विभाजन विभीषिका दिवस : इस दिन भी डिपो से 20 बसें भेजी गई थीं।
25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली 100 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed