{"_id":"69878a07902fa7d3e30072f6","slug":"the-number-of-women-wards-in-the-municipal-corporation-is-declining-this-time-only-four-seats-ambala-news-c-36-1-amb1002-157891-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर निगम में महिला वार्डों का घट रहा ग्राफ, इस बार केवल चार सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर निगम में महिला वार्डों का घट रहा ग्राफ, इस बार केवल चार सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर बिछ चुकी चुनावी बिसात के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। निगम के हर अगले आम चुनाव के साथ महिला (ओपन) वार्डों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वर्ष 2013 में जहां ऐसी छह सीटें थीं, वहीं 2020 में यह घटकर पांच रह गईं और अब 2026 के चुनावों में केवल 4 वार्ड ही महिलाओं (अनारक्षित) के लिए रह गए हैं। नगर निगम के निवर्तमान सदन का कार्यकाल 13 जनवरी को समाप्त हो चुका है।
म्युनिसिपल मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि परिसीमन और ड्रा प्रक्रिया के बाद सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार वार्ड नंबर 6, 8, 9 और 14 को महिला (ओपन) श्रेणी में रखा गया है। इन वार्डों पर किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती है। कुल 20 वार्डों में से एससी वर्ग के लिए 3 वार्ड (2, 7, 10) आरक्षित हैं, जिनमें वार्ड 2 एससी महिला के लिए है। बीसी (ए) के लिए वार्ड 4 और 20 आरक्षित हैं, जिसमें वार्ड 20 महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, वार्ड 11 बीसी (बी) महिला के खाते में गया है। विशेष बात यह है कि इस बार मेयर पद भी पिछड़ा वर्ग-बी (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है, जिसकी अधिसूचना 29 जनवरी को जारी हो चुकी है। शेष 10 वार्ड ''''''''ओपन'''''''' रखे गए हैं, जहाँ किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा सकता है। संवाद
Trending Videos