सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fifth accused from snatching gang apprehended.

Ambala News: छीनाझपटी गिरोह का पांचवां आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused from snatching gang apprehended.
गिट्टियां ​खिलाकर ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य से बरामद तीन स्ट्राइगर: पुलिस
विज्ञापन
गिट्टियां खेलने के बहाने करते थे वारदात


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गिट्टियां खेलने का बहाना बना छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी को सीआईए-2 की टीम ने काबू कर लिया। पंजाब के रोली गांव निवासी हरजोत सिंह उर्फ मोटू को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी से टीम ने चुराई हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इस मामले में टीम ने पहले चार आरोपी रविंदर कुमार उर्फ बब्बू, सिंदर उर्फ छीनंदा, गुरप्रीत सिंह व जगमीत को काबू किया था। अभी तक इस मामले में कुल पांच आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक गाड़ी, बाइक व तीन गिट्टियां बरामद कर ली है।
यह गिरोह सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर गिट्टियां खेलने का ढोंग रचता था। राहगीरों को ज्यादा पैसे जीतने का लालच देकर वह इस खेल में शामिल कर लेते थे। ध्यान भटकाकर चैन झपट लेते थे। इस गिरोह ने 21 मई को अंबाला की शिवालिक कॉलोनी के रहने वाले मुकुल को अपना शिकार बनाया था।

गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य से बरामद तीन स्ट्राइगर: पुलिस

गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य से बरामद तीन स्ट्राइगर: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed