सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   School children and athletes conveyed the message of a yoga-based, drug-free life.

Ambala News: स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने योग युक्त नशा मुक्त का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
School children and athletes conveyed the message of a yoga-based, drug-free life.
अंबाला सिटी पुलिस लाइन से निकली मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए एसडीएम दर्शन कुमार: डीपीआरओ
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लेकर निकाली गई मैराथन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मैराथन निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों व विभागों के कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर योग युक्त, नशा मुक्त का संदेश दिया। इस मैराथन को अंबाला सिटी पुलिस लाइन से एसडीएम दर्शन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन पुलिस लाइन मैदान से ऑफिसर कॉलोनी तक निकली। बच्चों व खिलाड़ियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाओं से शहरवासियों को निरोग रहने का संदेश दिया।
मैराथन की शुरुआत में एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसे हमें अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे हम अनावश्यक बीमारियों व दवाओं के खर्च से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग युक्त-नशा मुक्त थीम पर मनेगा योग दिवस
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में इस बार योग युक्त-नशा मुक्त थीम पर जिला व ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने के लिए पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 20 जून को जिला स्तर पर फाइनल पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, ताकि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। इस मैराथन में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी संजय राजपाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, आयुष विभाग से डॉ. दर्शन, डॉ. जितेंद्र, योग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed