सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ridhima won the bronze medal in the 1500-meter race.

Ambala News: रिधिमा ने 1500 मीटर दौड़ में पाया कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ridhima won the bronze medal in the 1500-meter race.
लु​धियाना में हुई 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली रि​धिमा व उनके संग खड़े कोच व अ
विज्ञापन
लुधियाना में 13 व 14 जून को हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लुधियाना में 13 व 14 जून को हुई दो दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 में अंबाला सिटी की निवासी रिधिमा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। मौजूदा समय में रिधिमा पंचकूला के मैदान में प्रक्टिस करती हैं। उनके पदक हासिल करने पर हरियाणा एथलेटिक एसोसिएशन अंबाला के सचिव तेजवीर ने बधाई दी। कहा कि दोनों खिलाड़ियों की शुरूआत अंबाला के मैदान में ही हुई है। सोमवार को अंबाला सिटी के मैदान में सभी ने रिधिमा को फोन के जरिये बधाई दी। इससे पहले भी जिला व राज्य स्तर पर रिधिमा कई पदक हासिल कर चुकी है।
इस प्रतियोगिता में अंबाला सिटी के मनमीत नगर निवसी मनप्रीत कौर ने भी शॉटपुट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। ऐसे में वह सीधा कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दावेदारों की सूची में शामिल हो गई है। हालांकि उसका चयन ट्रायलों में होगा। हालांकि मनप्रीत की शादी अंबाला के मनमीत नगर में हो रखी है लेकिन वह अपने पति कर्मजीत के संग पंजाब में रहती हैं। दोनों पति-पत्नी रेलवे में तैनात हैं। मनप्रीत चीफ ओएस तो कर्मजीत टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed