सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out in eucalyptus forest; timber worth lakhs destroyed.

Ambala News: सफेदे के जंगल में लगी आग, लाखों की लकड़ी जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in eucalyptus forest; timber worth lakhs destroyed.
बराड़ा के नजदीक सेना की जमीन पर लगे सफेदे के पेड़ों में आग की सूचना पर पहुंचे अ​धिकारी व कर्मचा
विज्ञापन
करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। बराड़ा-शाहबाद रोड स्थित शहीद उधम सिंह चौक के पास मंगलवार शाम सेना की जमीन पर स्थित सफेदे के जंगल में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग समय रहते काबू में आ गई। इससे पास ही पेट्रोल पंप था।

सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नंबरदार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें जंगल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बराड़ा फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सेना की दमकल गाड़ियां पहुंची और गेट तोड़कर गाड़ियों को अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे के बाद रात साढ़े 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस ऑपरेशन में सरपंच प्रतिनिधि कैलाश, ब्लॉक समिति सदस्य जसबीर सिंह, पंच धर्मवीर, सेना के जवान और दमकलकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। जंगल में बड़ी संख्या में सूखे सफेदे के पेड़ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed