{"_id":"6a29d5be4b09260a760fb4ba","slug":"no-solution-to-waterlogging-at-saha-chowk-traders-distressed-ambala-news-c-36-1-amb1002-164581-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साहा चौक पर जलभराव का समाधान नहीं, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साहा चौक पर जलभराव का समाधान नहीं, व्यापारी परेशान
विज्ञापन
साहा चौक
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हर साल हल्की बारिश में ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों को झेलनी पड़ती है परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
साहा। मानसून आने में कुछ समय शेष है मगर इससे पहले ही साहा के निवासियों को जलभराव की चिंता सताने लगी है। हर साल साहा चौक पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हल्की बारिश में ही पूरा चौक पानी से भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के अनुसार, साहा चौक एक प्रमुख जंक्शन है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों का निकलना दूभर हो जाता है। कई दोपहिया वाहन चालक इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के आगे पानी भरा रहने से ग्राहक नहीं आते। इससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है।
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से आक्रोश
साहा चौक से गुजरने वाला यह मार्ग लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी में आता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जनता में विभाग की इस अनदेखी के प्रति गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
जल निकासी के लिए रेन वॉटर कैविटी का सुझाव
जलभराव की इस पुरानी समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक समाधान सुझाया है। उन्होंने सरकार और विभाग से साहा चौक पर रेन वॉटर कैविटी बनाने की मांग की है। इस कैविटी को जल संचयन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे बारिश का पानी सीधे जमीन में रिस जाएगा, जिससे जलभराव खत्म होगा और भूजल स्तर भी सुधरेगा। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वे प्रदर्शन करेंगे।
लोग बोले-
साहा चौक से गुजरने वाला यह मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। हम कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अपनी पीड़ा बता चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं।
ललित छाबड़ा
जलभराव की इस समस्या का विभाग चाहे तो समाधान निकाल सकता है। सरकार और विभाग को साहा चौक पर रेन वॉटर कैविटी का निर्माण करना चाहिए, जिससे बारिश का पानी सही तरीके से भूमिगत हो जाए।
-डॉ. निधी गर्ग, महिला रोग विशेषज्ञ
साहा चौक क्षेत्र का एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से रोजाना हजारों गाड़ियां और पैदल लोग गुजरते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में यहां स्थिति नारकीय हो जाती है।
-विकास गुलाटी, दुकानदार
यहां पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। इसका स्थाई समाधान साहावासी लंबे समय से मांग रहे हैं।
-सुधा, स्थानीय निवासी