{"_id":"6a29d5ae124663a1cf012965","slug":"roadways-employees-up-in-arms-over-staff-shortage-and-non-payment-of-allowances-ambala-news-c-36-1-sknl1003-164569-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टाफ की कमी और भत्तों का भुगतान न होने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टाफ की कमी और भत्तों का भुगतान न होने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में बैठक करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के कर्मचारी
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
16 को छावनी में करेंगे प्रदर्शन, बैठक में तैयारियों की बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रोडवेज में चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्परों की कमी, कर्मचारियों के देय भत्तों का समय पर भुगतान न होने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन में 16 जून को किया जाएगा। जिसमें परिवहन मंत्री के नाम मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसे लेकर शहर के रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से बैठक आयोजित हुई। बैठक में 16 जून के प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
सांझा मोर्चा के नेता जयबीर घणघस, मयाराम उनियाल, अनिल सैनी, आनंद कुण्डू, राजेश फौजी, जनक और मनप्रीत ने संयुक्त रूप से बताया कि रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर और सफाई कर्मचारियों के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। स्टाफ की इस कमी के कारण बसों के संचालन में बाधा आ रही है और आम जनता को सरकारी परिवहन सेवा से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों को वेतन व भत्ते समय पर देने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद डिपो के महाप्रबंधक कभी बजट की कमी तो कभी बजट पर कैप लगने का बहाना बनाकर भुगतान रोक रहे हैं। इससे कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
होगा प्रदर्शन
16 जून अंबाला मंडल आयुक्त कार्यालय , 24 जून गुरुग्राम, 02 जुलाई रोहतक, 09 जुलाई करनाल, 16 जुलाई फरीदाबाद, 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी स्थित आवास पर विशाल प्रदर्शन करते हुए न्याय मार्च निकाला जाएगा।