सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 12 buffaloes die after drinking contaminated water.

Ambala News: दूषित पानी पीने से 12 से अधिक भैंसों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
More than 12 buffaloes die after drinking contaminated water.
जलबेहड़ा के नजदीक जमीतगढ़ में पुलिया के नजदीक मरी भैंसें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- अधिकारियों ने पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। जमीतगढ़ गांव के समीप नए हाईवे पर बनी पुलिया में जमा दूषित पानी पीने से 12 से अधिक भैंसों की मौत हो गई। पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग के मुताबिक, चरवाहे अपनी भैंसों को चराने के बाद बुधवार को प्यास बुझाने के लिए पुलिया के नीचे जमा पानी में ले गए थे। पानी पीते ही भैंसें अचानक तड़पने लगीं और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी में किसी ने केमिकल या जहर मिलाया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। फिलहाल, उस क्षेत्र में पशुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed