{"_id":"69f514f8d688f52e7f0edbe8","slug":"five-illegal-vendors-caught-in-a-railway-raid-fined-25000-rupees-ambala-news-c-36-1-amb1001-162517-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे की दबिश में पकड़े 5 अवैध वेंडर, लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे की दबिश में पकड़े 5 अवैध वेंडर, लगाया 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों को अनाधिकृत खानपान सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो गई। रेलवे की वाणिज्य विभाग और सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने स्टेशन पद दबिश देकर पांच अवैध वेंडरों को सामान के साथ पकड़ा है। यह वेंडर बिना किसी वैध अधिकार पत्र या प्रशासनिक अनुमति के सामान बेच रहे थे। इन वेंडरों के पास से काफी मात्रा में ठंडे पेय पदार्थ (कोल्ड ड्रिंक) और पानी की बोतलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों में लालकुर्ती निवासी मनबीर, सहारनपुर निवासी विजय कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।
आरपीएफ ने कोर्ट में किया पेश
पकड़े गए सभी आरोपियों को टीम ने हिरासत में लेकर रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांचों को रेलवे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने अवैध वेंडिंग को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया और प्रत्येक वेंडर पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत वेंडिंग न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इस कार्रवाई में सीटीटीसी, स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ टीम की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
Trending Videos