{"_id":"6a346552fb0359ae1809c20f","slug":"gandhinagar-daulatpur-chowk-express-to-get-additional-coach-ambala-news-c-36-1-amb1001-164991-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त कोच
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला मंडल के अधीन दौलतपुर चौक से गांधीनगर के बीच संचालित ट्रेन नंबर 19412।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। गर्मी के सीजन और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है।
वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गांधीनगर से अंबाला मंडल के अधीन दौलतपुर चौक पर चलने वाली प्रमुख ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर, वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संबंधित मंडलों को तत्काल प्रभाव से तृतीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ये कोच न केवल यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करेंगे, बल्कि इसे पीआरएस में भी उचित रूप से दर्ज किया जाएगा ताकि यात्रियों को सीट मिलने में परेशानी न हो। संवाद
इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
ट्रेन नंबर 19411 गांधीनगर-दौलतपुर चौक में तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त स्लीपर कोच 18 जून को जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 19412 में दौलतपर-गांधीनगर में भी एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी का स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
वेटिंग की स्थिति
ट्रेन नंबर 19411 गांधीनगर-दौलतपुर चौक में अतिरिक्त कोच लगने से अब आरएसी मे 15 सीटें खाली पड़ी हैं, लेकिन 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर में वेटिंग का आंकड़ा 88 के पार हो गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया गया है। इससे वेटिंग टिकट के यात्रियों को राहत मिलेगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।