सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gaurav Bhardwaj first in the competition

Ambala News: प्रतियोगिता में गौरव भारद्वाज प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Bhardwaj first in the competition
अंबाला छावनी के जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद छात्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की कहानी-वाचन शैली और भाव-प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्र गौरव भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कुलविंदर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन कौर ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी कहानी-वाचन शैली से सभी का मन मोह लिया।
Trending Videos

सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल भाषा और साहित्यिक कौशल में प्रवीण बनाती हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed