{"_id":"6996e710b10fa65e490062d6","slug":"video-farmers-and-police-clash-in-ambala-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में किसानों व पुलिस के बीच झड़प, उखाड़े टैंट व तंबू; किसानों ने दी हाईवे पर जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में किसानों व पुलिस के बीच झड़प, उखाड़े टैंट व तंबू; किसानों ने दी हाईवे पर जाम की चेतावनी
अंबाला रिंग रोड परियोजना में खेतों से रास्ता देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों व पुलिस के बीच वीरवार को जमकर झड़प हुई। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समझौता न होने के बाद किसान मशीनों की घेराबंदी करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। दोपहर तीन बजे देखते ही देखते किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ते हुए बसों में भरकर हाईवे से दूर ले जाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने पिछले 10 दिन से किसानों द्वारा लगाए गए तंबू व टैंट को भी उखाड़ दिया। बाद में एनएचआई की तरफ से काम शुरू कर दिया गया। उधर, किसानों ने अंबाला-जगाधरी हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर डीएसपी अंबाला कैंट रमेश, महेश नगर व साहा थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
यह था पूरा मामला
अंबाला रिंग रोड सपेहड़ा व आसपास के पांच गांवों से होकर गुजर रहा है। किसानों का कहना है कि रिंग रोड तो बना रहे हैं मगर उनके खेत से निकलने के लिए रास्ता नहीं दे रहे। इसको लेकर किसानों ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में मांग करते हुए रिंग रोड के काम को रुकवा दिया था। इसके बाद भी अधिकारियों की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। इन्ही हालातों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने मंगलवार को महापंचायत की घोषणा की थी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी से खुद सोशल मीडिया पर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की थी। महापंचायत में एनएचएआई के अधिकारियों ने एक सप्ताह में समाधान निकालने का समय दिया था। वीरवार को सभी अधिकारी व भारी पुलिस पहले ही तैनात कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।