सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police DAV Public School calendar unveiled

Ambala News: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कैलेंडर का अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police DAV Public School calendar unveiled
एक्टिविटी कैलेंडर-2026 का अनावरण करते अंबाला रेंज के आईजी पी एवं स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन व अन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबाला रेंज के आईजी एवं स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन आईपीएस ने स्कूल के एक्टिविटी कैलेंडर-2026 का अनावरण किया। कार्यक्रम में अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत, यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल और कुरुक्षेत्र के एसपी नीतिश अग्रवाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन पंकज नैन ने कहा कि यह कैलेंडर केवल तारीखों का विवरण नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य की रूपरेखा है। उन्होंने बताया कि नर्सरी विंग के लिए हर शनिवार को बैग फ्री डे घोषित किया गया है, ताकि बच्चे बिना बोझ के सीख सकें। कैलेंडर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैज्ञानिक खोज, समय प्रबंधन और मूल्य आधारित कहानियों जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि साल 2026 में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप, फ्लावर डे, फैशन शो, और वर्ल्ड ओजोन डे जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed