सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hanging wires in the textile market are inviting accidents.

Ambala News: कपड़ा मार्केट में लटक रहे तार दे रहे हादसे को न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Jun 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Hanging wires in the textile market are inviting accidents.
कपड़ा मार्केट में बीच चौराहे पर लटकते तार। संवाद - फोटो : करनाल संस्करण में आज खास ... 19 जून 2026
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर,

अंबाला सिटी। उत्तर भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शुमार अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट की तंग गलियों में मकड़ी के जाल की तरह लटके बिजली और केबल के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं।
कपड़ा मार्केट के कारोबारी संगठन कई बार प्रशासन और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से इन लटकते तारों को हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार आर्यन ने बताया कि कपड़ा मार्केट में अगर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, तो तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का अंदर आना भी नामुमकिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बलजिंदर सिंह ने कहा कि
संकरी गलियों में लटकते ये तार किसी खतरे की तरह हैं। फड़ी चालक सोनू ने बताया कि हमारी दुकानों के ठीक ऊपर तारों का जाल इस कदर झूल रहा है कि बारिश के दिनों में दुकानों के शटर और दीवारों में करंट उतरने का डर बना रहता है। इस संबंध में बिजली निगम के एसई वीके गोयल का कहना है कि
विज्ञापन

गर्मी के कारण तारों को बदलने का काम धीमा पड़ गया है। कपड़ा मार्केट पर हमारा ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed