{"_id":"6a346770e54161c3fe096184","slug":"highlights-of-todays-karnal-edition-19-june-2026-ambala-news-c-18-knl1018-931082-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुखमनी सुख अमृत प्रभ नाम, भगत जना के मन बिस्राम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुखमनी सुख अमृत प्रभ नाम, भगत जना के मन बिस्राम...
विज्ञापन
करनाल संस्करण में आज खास ... 19 जून 2026
- फोटो : करनाल संस्करण में आज खास ... 19 जून 2026
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में कीर्तन दरबार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से पहुंची संगतों ने गुरु चरणों में शीश नंवाकर सबकी खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान सुखमनी सुख अमृत प्रभ नाम, भगत जना के मन बिस्राम... की गूंज सुनाई दी।
डेरा कार सेवा प्रबंधक कमेटी एवं पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह की ओर से आयोजन हुआ। वीरवार सुबह दीवान सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया और अरदास के साथ कीर्तन दरबार का शुभारंभ हुआ। पूरे दिन श्रद्धालु परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब पहुंचते रहे और माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।
गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शहीदी पर्व पर विधायक जगमोहन आनंद, पार्षद संकल्प भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व पार्षद गिन्नी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। इसके अलावा जिले भर में छबील लगाकर ठंडे मीठे जल से लोगों की सेवा भी की गई। इस अवसर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्र सिंह, रतन सिंह, हरमीत सिंह हैप्पी, गुरपाल सिंह डोनी, जसविंद्र सिंह डिम्पी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अमृतसर और पांवटा साहिब से पहुंचे रागी
कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कीर्तन दरबार में गुरुदित्त सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरप्रीत सिंह हजूरी रागी पांवटा साहिब, अमृतपाल सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरसेवक सिंह हजूरी रागी श्री सिंह सभा गुरुद्वारा मॉडल टाउन, बलविंद्र सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मंजी साहिब और गुलाब सिंह गुरुद्वारा शहीदी बाबा दीप सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संगत को निहाल किया। वहीं मंजूर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने नितनेम एवं हरि रस साहिब का पाठ किया।

करनाल संस्करण में आज खास ... 19 जून 2026- फोटो : करनाल संस्करण में आज खास ... 19 जून 2026