सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jhadmajra government school overshadows private schools, even officials were stunned

Ambala News: निजी स्कूलों पर भारी झाड़ूमाजरा का सरकारी स्कूल, अधिकारी भी रह गईं दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jhadmajra government school overshadows private schools, even officials were stunned
गांव झाडूूमाजरा के सरकारी स्कूल में फव्वारा देखतीं डीईईओ। स्कूल - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
बराड़ा। सरकारी स्कूलों की छवि अक्सर जर्जर इमारतों और सुविधाओं के अभाव वाली होती है, लेकिन अंबाला के गांव झाड़ूमाजरा के सरकारी मिडल स्कूल ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले इस स्कूल का गुरुवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभ्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल की व्यवस्थाएं देख वह इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक मॉडल करार दिया।
Trending Videos




उच्च विद्यालय की मान्यता पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान ज्योति सभ्रवाल ने स्कूल की इमारत, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी और मिड-डे मील रसोई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल का सौंदर्यीकरण और बच्चों को दी जा रही सुविधाएं काफी अच्छी हैं। यह स्कूल सिर्फ जिले का नहीं, बल्कि प्रदेश का गौरव है। उन्होंने स्कूल की मान्यता बढ़ाकर इसे उच्च विद्यालय बनाने की जरूरत पर भी बल दिया ताकि अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कबाड़ से कमाल तक का सफर

हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि जब उनका तबादला यहां हुआ, तब स्कूल परिसर झाड़ियों से भरा और ऊबड़-खाबड़ था। उन्होंने स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से कायाकल्प शुरू किया। आज स्कूल का प्रांगण किसी आलीशान प्राइवेट स्कूल जैसा दिखता है। यह स्कूल 2017 में जिला स्तर पर प्रथम, सक्षम योजना में प्रदेश में प्रथम और अब 2025-26 की सौंदर्यीकरण योजना में भी जिले में अव्वल रहा है।



थाली में परोसा जा रहा शुद्ध भोजन

स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता यहां का किचन गार्डन है। हेडमास्टर के अनुसार स्कूल में केंचुआ खाद तैयार कर ब्रोकली, शिमला मिर्च, साग और मटर जैसी कई सब्जियां उगाई जा रही हैं। मिड-डे मील में बच्चों को यही कीटनाशक मुक्त सब्जियां परोसी जाती हैं। समाजसेवी गुरयाम सिंह ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी स्कूलों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed