सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   National seminar on Chanakya Niti organized

Ambala News: चाणक्य नीति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
National seminar on Chanakya Niti organized
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के आर्य कॉलेज में वर्तमान युग में राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में चाणक्य नीति की प्रासंगिकता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने चाणक्य की नीतियों को वैश्विक परिदृश्य में प्रासंगिक बताते हुए नैतिकता और दूरदर्शिता अपनाने पर जोर दिया। संगोष्ठी के संरक्षक इंद्र देव गुप्ता ने चाणक्य की कूटनीति को नीति निर्माताओं के लिए मार्गदर्शक बताया। इसके बाद एचएसएचईसी के वाइस चेयरमैन डॉ. एसके गाखर ने लोकतांत्रिक ढांचे में चाणक्य की राष्ट्रहित की भावना को प्रेरणादायी बताया वहीं डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने प्रशासनिक दक्षता और समय प्रबंधन के साथ-साथ वर्तमान में ए आई प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता और रणनीतिक सोच को आज की बड़ी जरूरत बताया। संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में डॉ. रमेश कुमार, प्रो. रणबीर सिंह और डॉ. विकास सभरवाल ने कर-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सुशासन जैसे विषयों के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. सुमन बाला, डॉ. अमनीत कौर व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed