{"_id":"699775b261a13ad5d806dc4c","slug":"when-the-mother-refused-to-give-him-money-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158594-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मां ने रुपये देने से इन्कार किया तो युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मां ने रुपये देने से इन्कार किया तो युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट की तेली मंडी में अभिषेक (21) ने कमरे में ही गार्डर पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां विना सामान लेने के लिए दुकान पर गई हुई थी। शाम को लौटी तो देखा कि अभिषेक का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि अभिषेक कोई काम नहीं करता था। अभिषेक ने अपनी मां से पैसों की डिमांड की थी। मां ने आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मना कर दिया था। इसी को लेकर गुस्से में आकर अभिषेक ने फंदा लगा लिया। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा। अभिषेक दो भाई है व तेली मंडी में उनका अपना मकान है। संवाद
ट्यूबवेल चलाने के लिए भतीजे ने चाचा को डंडों से पीटा
बराड़ा। तंदवाली गांव में ट्यूबवेल चलाने को लेकर दो व्यक्ति ने बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल सिटी के इंदिरा कॉलोनी निवासी बलकार सिंह ने बताया कि उनकी तंदवाली गांव में 9 किल्ले जमीन है। यह जमीन संजू कुमार को ठेके पर दी हुई है। मंगलवार को संजू का फोन आया कि गांव के ही मक्खन सिंह व लवली ने ट्यूबवेल बंद कर दिया है व पानी नहीं लगाने दे रहे। जब वह बाइक लेकर खेत की ओर जा रहे थे तो रास्ते में मक्खन सिंह व उसके भतीजे लवली ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि लवली ने बाइक की चाबी निकालने के बाद डंडों से पिटाई कर दी। घायल बलकार सिंह के हाथ से घड़ी छीनने के भी आरोप लगाए। संवाद
Trending Videos