सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nigerian drug trafficker arrested in Delhi

Ambala News: दिल्ली से नाइजीरियाई नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nigerian drug trafficker arrested in Delhi
विज्ञापन
अंबाला। ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिल्ली में छिपे एक नाइजीरियाई नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाइजीरिया के आईएमओ स्टेट निवासी मबाचा इकेचुकु डेविड भारत में स्टडी वीजा की आड़ में हेरोइन सप्लाई का बड़ा गैंग चला रहा था। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले टीम ने नाकाबंदी के दौरान कुरुक्षेत्र निवासी सुरिंदर और उसकी एक महिला साथी को बाइक सहित 55 ग्राम हेरोइन की खेप लाते काबू किया था। दोनों आरोपी दिल्ली से नशा खरीदकर अंबाला और आस-पास के जिलों में सप्लाई करने ला रहे थे। एएनसी प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि सूचनाओं की मदद से दिल्ली के संभावित ठिकानों पर जाल बिछाकर आरोपी को काबू किया। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी मबाचा इकेचुकु डेविड स्टडी वीजा पर भारत आया था, लेकिन पढ़ाई करने के बजाय वह दिल्ली में बैठकर हेरोइन तस्करी के धंधे का मुख्य मोहरा बन गया।

रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मुख्य सरगनाओं को पता लगाया जाएगा व आरोपी के वीजा, पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed