सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No wall will be built in Gwalior Mandi, now shopping complex will be built on PPP mode

Ambala News: ग्वालमंडी में नहीं बनेगी दीवार, अब पीपीपी मोड पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
No wall will be built in Gwalior Mandi, now shopping complex will be built on PPP mode
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की विकास परियोजनाओं में शामिल ग्वालमंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर नगर परिषद ने नई योजना तैयार की है। निकाय विभाग की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अब इस क्षेत्र में कोई दीवार नहीं बनाई जाएगी। इसके साथ ही इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए धन की कमी को दूर करने के लिए नया वित्तीय मॉडल अपनाया गया है। इसके तहत योजना की कुल लागत का 50 प्रतिशत फंड निकाय विभाग द्वारा दिया जाएगा, जबकि शेष राशि जुटाने के लिए नगर परिषद अपने स्तर पर प्रयास करेगी।

जानकारी के अनुसार पूर्व में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अनुमानित लागत लगभग 24 करोड़ रुपये आंकी गई थी। अब इसे व्यावहारिक और किफायती बनाने के उद्देश्य से बजट की समीक्षा की जा रही है, ताकि लागत को कम कर काम को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। निकाय विभाग की बैठक में मिले निर्देशों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए संशोधित प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार प्रक्रिया के सुव्यवस्थित होने से निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और शहरवासियों को जल्द ही एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्वालमंडी में खाली जगह पर शॉपिग कॉम्पलेक्स ही बनाया जाएगा ताकि गंदगी का निस्तारण हो सके और लोगों को रोजगार मिल सके। यह कार्य पीपीपी मोड पर किया जाएगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारा जाएगा। कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में हुई बैठक में अब इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। संवाद
विज्ञापन


देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed