सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Player Avyan Kaushik met Cabinet Minister Anil Vij

Ambala News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले खिलाड़ी अव्यान कौशिक

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Player Avyan Kaushik met Cabinet Minister Anil Vij
अव्यान कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लेते हुए। परिजन - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 6 वर्षीय होनहार खिलाड़ी अव्यान कौशिक ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। अव्यान कौशिक ने स्केटिंग करते हुए एक हाथ से लगातार 1055 बार बास्केटबॉल बाउंस करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड 10 मिनट 20 सेकंड में बनाया गया। मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज ने अव्यान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अव्यान के पिता दीपक कौशिक और माता शिल्पा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि अव्यान भविष्य में देश के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में अव्यान खड़गा आर्मी प्राइमरी स्कूल, कैंट में कक्षा 1 का छात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed