सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven and a half crore rupees will be spent on killing rats and cleaning.

Ambala News: चूहों को मारने और सफाई पर खर्च होंगे साढ़े सात करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half crore rupees will be spent on killing rats and cleaning.
विज्ञापन
- रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे चूहे, खोखला कर रहे ढांचा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन को चूहों से मुक्त किया जाएगा। रेल पटरी सहित इमारत को नुकसान पहुंचा रहे चूहों को मारने व सफाई के लिए रेलवे ने लगभग साढ़े सात करोड़ का ठेका दिया है। चूहों को मारने के लिए दवाई का इस्तेमाल किया जाएगा जोकि खाद्य पदार्थों में मिलाई जाएगी। इसकी निगरानी के लिए टीम गठित की है जोकि प्राइवेट एजेंसी की कार्यशैली पर नजर रखेगी और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगी।
कैंट स्टेशन पर चूहों की समस्या काफी पुरानी है। चूहों को पकड़ने के लिए लोहे के पिंजरे लगाए गए, लेकिन यह पिंजरे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद चूहों के बिलों को बंद करने के लिए कारीगरों की मदद ली गई, लेकिन चूहों ने दूसरे रास्ते खोदकर प्लेटफार्म पर पहुंचना शुरू कर दिया। इस कारण रेलवे का ढांचा लगातार खोखला हो रहा था। रेलवे ने इस बार तीन वर्ष के लिए निविदा जारी की है। इसके लिए लगभग 130 कर्मचारी लगाए गए हैं। रेलवे ने वर्ष 2021 से 25 तक चार वर्ष के लिए भी साफ-सफाई व चूहों को मारने की निविदा जारी की थी जोकि लगभग 11 करोड़ रुपये की थी। पुरानी एजेंसी ने भी काफी संख्या में चूहों का खात्मा किया था, हालांकि आंकड़ा रेलवे के पास नहीं है, लेकिन इस बार नई एजेंसी को आंकड़े रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन की सफाई का ठेका जारी किया गया है जोकि लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये का है। इसके तहत ही चूहों को मारने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दवाई डालकर किया जाएगा। चूहों के कारण रेल संपत्ति को काफी नुकसान हो रहा है।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed