{"_id":"6a3837757b4375dc810b02cb","slug":"six-tolas-of-gold-and-78-tolas-of-silver-stolen-from-the-house-ambala-news-c-36-1-amb1002-165152-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मकान से छह तोला सोना और 78 तोला चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मकान से छह तोला सोना और 78 तोला चांदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुलाना। डुलियाना में शुक्रवार को एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 6 तोले सोने और 78 तोले चांदी के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह और उसका छोटा भाई घर पर ताला लगाकर नौकरी पर गए थे। शाम को जब उनका छोटा भाई घर लौटा तो वह घर का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गया। घर के भीतर कोई नहीं था जिससे किसी अनहोनी की आशंका के चलते जब अंदर जाकर देखा गया तो सारा सामान बिखरा था।
चोरों ने घर के अंदर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारियों में रखे करीब 6 तोले सोने और 78 तोले चांदी के कीमती गहने व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर गहनों की खाली डिब्बियां मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित अशोक के अनुसार, चोरी की गई 50 हजार रुपये की नकदी में से 40 हजार रुपये कमेटी के थे, जिसे उन्होंने घर में रखा हुआ था। इस वारदात से पीड़ित भाइयों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।