सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sonipat tops in enumeration form distribution; Ambala reaches third place.

Ambala News: एन्यूमरेशन फार्म वितरण में सोनीपत टॉप, अंबाला तीसरे स्थान पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonipat tops in enumeration form distribution; Ambala reaches third place.
अंबाला कैंट के बूथ पर मतदाता को फार्म देती हुई बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान में एन्यूमरेशन फार्म वितरण की प्रक्रिया में प्रदेश में सोनीपत अव्वल स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर हिसार तो तीसरे स्थान पर अंबाला है। हालांकि फार्म वितरण के कार्य को वीरवार शाम तक ही पूरा करना था, मगर अब बीएलओ के पास शुक्रवार को भी शेष बचा लक्ष्य हासिल करने का समय है। फार्म वितरण में सबसे खराब स्थिति फरीदाबाद की है। यहां पर अभी तक 17.43 प्रतिशत ही फार्म वितरित हो सके हैं।

किस जिले में कितने प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म हुए वितरित

निर्वाचन विभाग की वीरवार शाम छह बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 में आने वाले जिलों में सोनीपत में 49.96 प्रतिशत, हिसार में 48.96 प्रतिशत, अंबाला में 46.83 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 45.6 प्रतिशत, कैथल में 45.46, चरखी दादरी में 45.52 प्रतिशत, फतेहाबाद में 45.07 प्रतिशत, सिरसा में 44.99 प्रतिशत, जींद में 44.28 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म का वितरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
21 जुलाई को सूचियों का होगा प्रकाशन
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले इस सर्वे में केवल स्वयं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फार्म ही मान्य होंगे। बीएलओ किसी भी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं लेंगे। मतदाता अपना भरा हुआ फार्म बीएलओ, ईआरओ कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। 21 जुलाई को सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 20 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम सूची 22 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 से रात 9 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। एडीसी ने सख्त लहजे में कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खामी पाए जाने पर बीएलओ को सीधा शोकॉज नोटिस थमाया जाएगा। मतदाता को अपना फार्म हस्ताक्षर करके जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उसका नाम प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed