सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The monthly meeting of Lord Parshuram Seva Samiti concluded and a havan yagya will be held on May 3.

Ambala News: भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न, 3 मई को होगा हवन यज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The monthly meeting of Lord Parshuram Seva Samiti concluded and a havan yagya will be held on May 3.
विज्ञापन
अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों पर चर्चा की गई। समिति के हवन इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 3 मई रविवार को नगला करधान स्थित मंदिर में मासिक हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस अनुष्ठान को विद्वान पंडित शंभूनाथ संपन्न कराएंगे। इस बार मुख्य जजमान के रूप में कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा अपनी पत्नी सुनीता शर्मा व परिवार सहित आहुतियां देंगे।
Trending Videos

खजांची शशिकांत पाराशर ने अवगत कराया कि हवन के पश्चात विशेष बैठक होगी। इसमें हाल ही में संपन्न हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान हुए खर्च और आय का विस्तृत ब्योरा सदस्यों के सम्मुख रखा जाएगा। बैठक में प्रधान अतुल शर्मा, महासचिव सुरेंद्र राजू और सचिव राजेश गोल्डी शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों पर विचार साझा किए। इस अवसर पर यादविंदर शर्मा और सुरेश कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed