{"_id":"6a3838f35835c64ee90cbab8","slug":"woman-loses-her-life-in-a-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1002-165154-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में महिला की गई जान
विज्ञापन
-
- 3
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में किरण रानी की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रामगढ़ निवासी विजय कुमार अपने परिवार के साथ माता शारदा देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई।
हादसे में विजय कुमार की पत्नी किरण रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य परिजनों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मुलाना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किरण रानी को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित विजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।