{"_id":"6a53efd6824db4c96c0e1c70","slug":"young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-dhanyauda-village-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166156-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धन्यौड़ा गांव में संदिग्ध हालात में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धन्यौड़ा गांव में संदिग्ध हालात में युवती की मौत
Mon, 13 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव ले जाते हुए परिजन: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। धन्यौड़ा गांव में काजल (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेसुध होकर गिरने के बाद परिजन युवती को शनिवार रात कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
अंबाला सदर थाना पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अंबाला सदर थाना के सब इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि युवती के शरीर के कुछ अंगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इनमें किडनी और लीवर सहित अन्य अंग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, काजल के शरीर में खून की कमी थी और उसे एक कान से कम सुनाई देता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह घर में बेसुध होकर गिर गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काजल ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और वर्तमान में घर पर ही रहती थी। परिवार में उसकी दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं।