सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   70 boxes of illicit liquor destroyed in Loharu police station premises on court orders

Bhiwani News: अदालत के आदेश पर लोहारू थाना परिसर में 70 पेटी अवैध शराब नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
70 boxes of illicit liquor destroyed in Loharu police station premises on court orders
लोहारू पुलिस थाना में अदालत के आदेश पर शराब की खेप को नष्ट कराते थाना प्रभारी जरनैल सिंह।
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू थाना परिसर स्थित खाली स्थान पर अदालत से प्राप्त डिस्ट्रॉय आदेश की अनुपालना करते हुए लगभग 70 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार (नायब तहसीलदार) के नेतृत्व में विधिवत रूप से संपन्न हुई।
Trending Videos

इस दौरान संजीव गौड़ डीएसपी लोहारू एवं थाना प्रभारी जरनैल सिंह की उपस्थिति में करीब 70 पेटियों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। यह शराब विभिन्न मामलों में दबिश और गश्त के दौरान बरामद की गई थी तथा लंबे समय से मालखाने में सुरक्षित रखी हुई थी। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे नष्ट किया गया। थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। भविष्य में भी न्यायालय के आदेशानुसार जब्त सामग्री को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या निर्माण की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस मौके पर एएसआई नरेश (मालखाना मोहरर) सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed