सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New bus queue shelters will be built in five villages, locations will be identified with the help of gram panchayats.

Bhiwani News: पांच गांवों में बनेंगे नए बस क्यू शेल्टर, ग्राम पंचायतों की मदद से चिह्नित की जाएंगी जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
New bus queue shelters will be built in five villages, locations will be identified with the help of gram panchayats.
गांव चांग में बना बस क्यू शेल्टर के अंदर लगाई गई प्रसिद्ध ह​स्तियों के चित्र। 
विज्ञापन
भिवानी। अब जिले के पांच गांवों में बस क्यू शेल्टर बनेंगे, जिसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को जगह चिह्नित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला परिषद के तहत बनने वाले इन बस क्यू शेल्टरों पर नियमित रूप से रोडवेज एवं निजी बसों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रत्येक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर दो लाख 65 हजार का बजट खर्च आएगा।
Trending Videos

पीडब्ल्यूडी विभाग से रोडवेज ने बस क्यू शेल्टर निर्माण का यूनिक डिजाइन भी स्वीकृत कराया है। जिसके हिसाब से अब आरसीसी पैटर्न पर नए बस क्यू शेल्टर बनेंगे। प्रथम चरण में चिह्नित दस गांवों में से सात गांवों में बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि पांच गांवों में बस क्यू शेल्टर निर्माण के जिला परिषद की तकनीकी विंग ने टेंडर कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद की तकनीकी विंग द्वारा जिले के गांव मिताथल, गारनपुरा, छपार जोगियान, मिरान, साहलेवाला गांवों में नए बस क्यू सेल्टर निर्माण कराए जाएंगे। इनके निर्माण को लेकर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जिला परिषद द्वारा प्रथम चरण में गांव हालुवास, धीराना माजरा, दुल्हेडी, ईशरवाल, दरियापुर सहित सात गांवों में बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि मिताथल, गारनपुरा, छपार जोगियान, मिरान, साहलेवाला गांव में बस क्यू शेल्टर निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की मदद से जगह को चिह्नित किया जा रहा है। जगह का चयन होने के मात्र डेढ़ माह के अंतराल में ही बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो जाएंगे। संवाद

चांग, सैय व सिरसा घोघड़ा में बनकर तैयार हुए बस क्यू शेल्टर
चांग। जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन में करीब 15 लाख की लागत से तीन बस क्यू शेल्टरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन में आने वाले गांव चांग, सैय व सिरसा घोघड़ा में बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्यू शेल्टर पर पांच लाख का खर्च आया है। जिला परिषद वार्ड नंबर तीन की जिला पार्षद पूनम लवकेश तंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक बस क्यू शेल्टर पर लगभग पांच लाख रुपये की लागत आई है। इससे पहले शेल्टर न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सड़क वाहनों का इंतजार करने में दिक्कतें आती थीं। अब वे आराम से बैठकर बस का इंतजार कर सकते हैं। जिला परिषद प्रतिनिधि लवकेश तंवर ने बताया कि गर्मी के मौसम में बस क्यू शेल्टर में ठंडे पानी के लिए मटके रखवाए जाएंगे।

बस क्यू शेल्टरों में लगाए प्रसिद्ध हस्तियों के चित्र
चांग में बने क्यू शेल्टर पर इंटरनेशनल खिलाड़ी योगिता परमार, संत कबीर आश्रम के महाराज स्वामी रामानंद महाराज, शहीद मलखान सिंह परमार, जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक, महता खिलाराम, स्वतंत्रता सेनानी रतिराम टांक, सरपंच चांग सुदेश कुमारी, शहीद सीएचएम छैलूराम, प्रसिद्ध उद्योगपति लाॅर्ड स्वराज पाॅल, जैलदार रणपत सिंह सहित गांव का नाम रोशन करने वाले व चर्चित लोगों के चित्र भी लगाए गए हैं।


जिला परिषद द्वारा प्रथम चरण में दस गांवों में बस क्यू शेल्टरों की मंजूरी मिली थी, जिसमें से सात गांवों में बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि तीन गांवों में अभी जगह को लेकर असमंजस बना है। जगह चयन होते ही इनमें भी बस क्यू शेल्टर बन जाएंगे। इसके अलावा पांच और नए गांवों में बस क्यू शेल्टर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इन गांवों में भी ग्राम पंचायत के सहयोग से चिह्नित जगह पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
-विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद तकनीकी विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed