सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trains will operate on the Rohtak-Bhiwani track from 26th

Bhiwani News: रोहतक-भिवानी ट्रैक पर 26 से संचालित होंगी ट्रेनें

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Trains will operate on the Rohtak-Bhiwani track from 26th
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। 
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक के बीच डोभभाली-लाहली-कलानौल कलां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण पिछले लगभग एक माह से ट्रेनें प्रभावित हैं। ट्रेनें 25 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ये सारी प्रभावित ट्रेनें 26 से संचालित होंगी।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54013 रोहतक-भिवानी, गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54015 रोहतक- भिवानी, गाड़ी संख्या 54014 भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54011 रोहतक-हांसी, गाड़ी संख्या 54012 हांसी- रोहतक, गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली, गाड़ी संख्या 54423 नई दिल्ली- हिसार 25 फरवरी तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी शुक्रवार से नियमित रूप से होगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी ट्रेन 25 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी, यह ट्रेन रोहतक तक संचालित होगी। यानि यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 फरवरी तक इन ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तित
- गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 26 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोहतक-जाखल-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन जींद व जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली ट्रेन 25 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जाखल, जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

होली पर्व पर रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या
रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से एक मार्च से 31 मार्च तक एवं जयपुर से 04 मार्च से 03 अप्रैल तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाडी ट्रेन में 01 से 31 मार्च तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में एक से 31 मार्च तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 01 से 31 मार्च तक एवं कालका से एक से 31 मार्च तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 03 मार्च से 02 अप्रैल तक एवं मथुरा से 04 मार्च से 03 अप्रैल तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed