सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A censor board-like department should be formed to stop obscene posts: Bhatia

अश्लील पोस्ट पर रोक के लिए सेंसर बोर्ड जैसा महकमा बने : भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A censor board-like department should be formed to stop obscene posts: Bhatia
आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित सखी संगम कार्यक्रम में जश्न मनाती महाविद्यालय की एलुमनी छात्
विज्ञापन
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में शनिवार को ‘सखी संगम’ एलुमनाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. रेणु भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट और भड़काऊ सामग्री पर रोक के लिए फिल्म सेंसर बोर्ड की तर्ज पर एक महकमा बनाया जाना चाहिए जो ऐसे मामलों पर नजर रखकर सख्त कार्रवाई कर सके।
Trending Videos


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1970 से 2025 तक की पूर्व छात्राओं ने देश-विदेश से पहुंचकर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रेणु भाटिया, पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह और हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा उपस्थित रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव अशोक बुवानीवाला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रेणु भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए जिससे एक-दूसरे से मिलने और सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण से जुड़े विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने इसमें बाधा डाली जिसे बेटियां कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक निर्णय लेने में सशक्त बनाता।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि समाज का अस्तित्व नारी के बिना संभव नहीं है और अब किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। वहीं हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति ज्योति बैंदा ने कहा कि शिक्षित महिला परिवार और समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है।



फूहड़ता फैलाने वाले कलाकारों पर कसेगा शिकंजा

डॉ. रेणु भाटिया ने कहा कि समाज में फूहड़ता फैलाने वाले गीतों और कलाकारों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ गायक रातों-रात लोकप्रिय और अमीर बनने के लिए इस तरह की सामग्री परोसते हैं लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चलता। उन्होंने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सिंगर को आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में समन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को मर्यादाओं में रहना चाहिए और महिला आयोग इसको लेकर सख्त है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग साइबर क्राइम के माध्यम से अश्लील पोस्ट पर नजर रख रहा है और कुछ पोस्ट पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है। उन्होंने दोहराया कि फिल्म सेंसर बोर्ड की तरह एक अलग तंत्र बनाया जाए जो सोशल मीडिया पर अश्लीलता और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर सके।



एक मंच पर आए एलुमिनाई, गौरव के पल : अशोक बुवानीवाला

कार्यक्रम संयोजक अशोक बुवानीवाला ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश में रह रहीं पूर्व छात्राओं को एक मंच पर आने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस पहल से सभी को अपने पुराने दिनों को फिर से जीने का मौका मिला। पूर्व छात्राओं ने भी इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि कॉलेज में आकर उन्हें अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वे आज भी इसी महाविद्यालय की छात्राएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed