{"_id":"69a5dbdb67088eff73077c14","slug":"a-woman-injured-in-a-tata-s-overturning-died-during-treatment-at-pgi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147569-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टाटा एस पलटने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टाटा एस पलटने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव नवा धिराणा के पास रविवार को टाटा एस गाड़ी का टायर फटने से पेड़ से टकराने के हादसे में घायल चौथी महिला सुनीता की सोमवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका गांव कलिंगा की रहने वाली थी। इससे पहले इसी हादसे में गांव कलिंगा की मूर्ति, कृष्णा और फूलवती की मौत हो चुकी है।
हादसे में घायल सुनीता को भिवानी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही जूई कलां थाना पुलिस टीम पीजीआई रोहतक पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जूई थाने के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को हुए हादसे में घायल सुनीता का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गांव नवा धिराणा के पास टाटा एस का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया था। गांव कलिंगा से एक परिवार टाटा एस में सवार होकर शोक जताने गांव रामपुरा डुडीवाला जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
हादसे की सूचना डायल 112 और एंबुलेंस को दी गई थी। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पिकअप गाड़ी की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल शिवकुमार, वेदप्रकाश, बनीता, नरेश, बीरमती, सत्यनारायण, शीला, संतोष, बलराम, नेहा, तन्नु, गोविंद, दुष्यंत और पुरुषोत्तम का उपचार जारी है।
Trending Videos