सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for breaking into a house and stealing cash

Bhiwani News: घर में घुसकर नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for breaking into a house and stealing cash
विज्ञापन
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने रविवार को घर में घुसकर नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया। आरोपी गुलाब नई बस्ती, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में खरकड़ी जिला भिवानी में रह रहा था।

पुलिस को दी शिकायत में महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी रंजीत ने बताया कि एक जून की रात एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया और घर में रखी नकदी चोरी कर ले गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के जांच अधिकारी जयवीर ने आरोपी को दादरी मोड़, लोहारू क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 10,000 रुपये बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed