{"_id":"6a3058c5836e0eaa8d085c66","slug":"motorcycle-stolen-from-grain-market-incident-captured-on-cctv-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152603-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनाज मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनाज मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। अनाज मंडी क्षेत्र में एक मजदूर की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव भावठड़ी निवासी पप्पू ने लोहारू थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करने के लिए लोहारू आया हुआ था। 12 जून को शाम करीब छह बजे वह अनाज मंडी स्थित एक किराना दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गया था। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उसने थाना लोहारू में शिकायत देकर मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोहारू थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि पप्पू की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।