सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Land acquisition notices for four new bypasses in Bhiwani, Lohani, Jui, and Loharu will be issued next month.

Bhiwani News: भिवानी, लोहानी, जूई और लोहारू में चार नए बाईपास के लिए अगले माह जारी होंगे भूमि अधिग्रहण के नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition notices for four new bypasses in Bhiwani, Lohani, Jui, and Loharu will be issued next month.
शहर का दादरी बाईपास।
विज्ञापन
भिवानी। लोहानी, जूई, भिवानी और लोहारू में चार नये बाईपास के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंट यूनिट ने भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई अगले माह से संबंधित किसानों को भूमि अधिग्रहण के नोटिस जारी करेगी जबकि करीब चार माह बाद बाईपास निर्माण कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे।

इसी परियोजना में भिवानी शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 11 किलोमीटर दायरे में नये बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शामिल है। इसके निर्माण के बाद करीब 44 किलोमीटर दायरे में शहर के चारों ओर बाईपास का रिंग रोड तैयार हो जाएगा। इससे भिवानी शहर के अलावा लोहानी, जूई और लोहारू जैसे कस्बाई क्षेत्रों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव लोहानी, जूईकलां और लोहारू में बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के प्रयासों से चार बाईपास निर्माण की योजना अब जल्द धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भिवानी शहर के बाईपास का दायरा करीब 11 किलोमीटर बढ़ने से हांसी और लोहारू रोड आपस में जुड़ जाएंगे। वहीं लोहानी में 2.7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इसी प्रकार जूई में 5.5 किलोमीटर लंबा बाईपास तैयार होगा जिससे जूई कस्बे को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और वाहन बाईपास के माध्यम से सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह लोहारू शहर में 10.8 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा जिससे कस्बे के बाहर से ही वाहन हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की ओर बिना किसी रुकावट के आवाजाही कर सकेंगे। सितंबर 2025 में इन चारों बाईपास की अलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी थी। वहीं चारों नए बाईपास की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को भी केंद्र की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। चारों बाईपास के निर्माण के लिए एनएचएआई करीब 30 किलोमीटर दायरे में संबंधित किसानों की भूमि का अधिग्रहण करेगी। इसकी प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी और करीब चार माह बाद निर्माण कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे।

भिवानी शहर में रिंग रोड का सपना सिर्फ 11 किलोमीटर दूर
नेशनल हाईवे अथॉरिटी और फोरलेन परियोजना के दायरे में आने वाला भिवानी शहर का बाईपास रोहतक के खरकड़ी मोड़ से शुरू होकर धिराना मोड़, लोहारू रोड, हालुवास के पास दादरी रोड, महेंद्रगढ़-नारनौल रोड और हांसी रोड तक बनकर चालू हो चुका है। इसी से भिवानी-हांसी फोरलेन भी जुड़कर शुरू हो चुका है। शहर का मौजूदा बाईपास करीब 30 किलोमीटर लंबा है। अब हांसी रोड से लोहारू रोड तक करीब 11 किलोमीटर क्षेत्र में कनेक्टिविटी शेष है। इसी को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके निर्माण के बाद भिवानी शहर में रिंग रोड का सपना साकार हो जाएगा।

खरक, बामला और डोभवाली में भी बनेंगे तीन नए बाईपास
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के दायरे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब तीन और नये बाईपास की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत गांव खरक, बामला और रोहतक के डोभवाली में भी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भिवानी में चार बाईपास निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के बाद अब खरक, बामला और डोभवाली में नए बाईपास निर्माण को लेकर प्रयासरत हैं। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से भी बातचीत हो चुकी है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर इन तीन बड़े गांवों में बाईपास बनने के बाद वाहनों की आवाजाही और सुगम हो सकेगी तथा यातायात की प्रमुख बाधाएं दूर होंगी।


दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर लोहानी, जूई और लोहारू में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर जल्द ही संबंधित किसानों को एनएचएआई द्वारा नोटिस भी जारी कर दिए जाएंगे। इसी परियोजना में भिवानी के 11 किमी. दायरे में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण भी शामिल हैं जिसके निर्माण के बाद भिवानी शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनकर तैयार हो जाएगा। ये भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। इसके बाद मेरी प्राथमिकता खरक, बामला और डोभवाली में तीन नये बाईपास निर्माण की हैं जिसको लेकर प्रक्रिया अभी जारी है। -चौ. धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।


भिवानी, लोहानी, जूई और लोहारू बाईपास की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संबंधित किसानों को अगले माह से नोटिस जारी कर दिए जाएंगे और करीब चार माह बाद इन कार्यों के टेंडर लग जाएंगे। ये मामला प्रथम स्टेज पर है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के प्रारूप को तैयार किए जाने के बाद इन चारों बाईपास की अनुमानित लागत भी स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। -राजेश पांडे, एसडीओ, एनएचएआई प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंट यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed