सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikas appointed Chairman; Praveen Kumar entrusted with the responsibility of District President.

Bhiwani News: विकास बने चेयरमैन, प्रवीण कुमार को मिली जिला प्रधान की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vikas appointed Chairman; Praveen Kumar entrusted with the responsibility of District President.
चुनाव के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। ऑल हरियाणा सिंचाई विभाग फील्ड कर्मचारी यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में विकास मान को चेयरमैन और प्रवीण कुमार को जिला प्रधान चुना गया। सोमवार को बड़ चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

यूनियन के स्टेट ब्रांच सचिव सतीश कुमार की अध्यक्षता तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर सुमेर सिंह आर्य की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव से पूर्व यूनियन के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया और इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान यूनियन के राज्य सहसचिव अंकित सिंधु और पानीपत जिला प्रधान नंदलाल वर्मा भी मौजूद रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से विकास मान को ऑल हरियाणा सिंचाई विभाग फील्ड कर्मचारी यूनियन का चेयरमैन तथा प्रवीण कुमार को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इसी प्रकार अशोक कुमार और रविता को उपप्रधान, ललित शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, मनोज सिंह को सचिव, बजरंग शर्मा को कोषाध्यक्ष, नवीन को संगठन सचिव, नवीन कुड़लबास को सहसचिव, जितेंद्र वालिया को प्रेस सचिव, सुनील कुमार को ऑडिटर तथा मोंटी चौहान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

चुनाव के बाद सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर सुमेर सिंह आर्य, यूनियन के स्टेट ब्रांच सचिव सतीश कुमार, राज्य सहसचिव अंकित सिंधु और पानीपत के जिला प्रधान नंदलाल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed