फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for providing bank account for cyber fraud

Bhiwani News: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing bank account for cyber fraud
भिवानी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में बड़सी जाटान निवासी आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। मामले के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। गांव बड़सी गुजरान निवासी सावन ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी कि उसका दोस्त साहिल करीब 7-8 महीने पहले उसे मिला था। साहिल ने बताया कि उसके घर में जमीन के रुपये आने हैं और उसका बैंक खाता ब्लॉक है। उसने बैंक से लोन लिया था, जिसकी अदायगी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

साहिल ने सावन से अपने लिए बैंक खाता खुलवाने को कहा। दोस्त होने के नाते सावन उसकी बातों में आ गया। इसके बाद साहिल उसे हांसी ले गया। वहां सावन के नाम से नई सिम लेने के बाद एसबीआई बैंक हांसी में खाता खुलवाया गया। बैंक की पासबुक, डेबिट कार्ड और सिम साहिल ने अपने पास रख लिए। बाद में सावन को पता चला कि उसके नाम से खुले बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों से साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि साहिल ने विश्वास में लेकर उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया और उसका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन में किया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना भिवानी में 26 जुलाई को अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों आपस में दोस्त हैं। साहिल गुरुग्राम में निजी वाहन चलाने का काम करता है।


पांच हजार रुपये में उपलब्ध कराया था बैंक खाता
जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल ने शिकायतकर्ता सावन के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसे साइबर अपराध में इस्तेमाल करने के लिए पांच हजार रुपये के बदले उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। मामले में साइबर अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed