फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Dhaman Khap 12 organized a Tiranga Yatra after offering Gangajal at the statues of martyrs.

Bhiwani News: धामाण खाप 12 ने शहीद प्रतिमाओं पर गंगाजल चढ़ा निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Dhaman Khap 12 organized a Tiranga Yatra after offering Gangajal at the statues of martyrs.
भिवानी। धामाण खाप 12 एवं राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चौथी बार शहीद प्रतिमाओं पर गंगाजल अभिषेक रथ एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान गांवों में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर गंगाजल से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारत सरकार के आयुष विभाग के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश उपाध्याय भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. कपूर लडवाल ने बताया कि नौ अगस्त को सुबह सवा सात बजे गांव कलिंगा से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

रथ यात्रा खरक कलां-खुर्द, सरसा घोघड़ा, फुलपुरा, बामला, नौरंगाबाद और रेवाड़ी खेड़ा होते हुए हरसुख ढाणी पहुंची। इसके बाद गांव सिसर खास में यात्रा का समापन हुआ। धामाण खाप के प्रधान ऋषिपाल परमार ने बताया कि यात्रा के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में धामाण खाप के सचिव इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, प्रवक्ता आजाद रिवाड़ी और उपप्रधान कैप्टन गुगन सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed