{"_id":"6a383eb3a4fedf9cb000037c","slug":"accused-arrested-for-snatching-mangalsutra-from-a-woman-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152882-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला से मंगलसूत्र झपटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला से मंगलसूत्र झपटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। बाजार में राहगीर महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने के मामले में सीआईए प्रथम ने 20 जून को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील कुमार निवासी गली नंबर चार, राजीव कॉलोनी भिवानी को सेंट्रल पार्क से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
दिनोद गेट निवासी एक महिला ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 जून को वह अपनी पुत्री के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। घर लौटते समय जब वे गोशाला मार्केट के पास पहुंचीं तो सामने से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 20 जून को सीआईए प्रथम भिवानी के उपनिरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारदात में शामिल आरोपी को सेंट्रल पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत जिले में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।