{"_id":"6a52a476461dd355d60e4a82","slug":"agarwal-samaj-forms-literature-and-cultural-cell-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153749-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अग्रवाल समाज ने किया साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अग्रवाल समाज ने किया साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन
Sun, 12 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन को राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सशक्त बनाने के लिए साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। समाज के महासचिव बलराम गुप्ता ने यह जानकारी दी।
रजनीश गुप्ता कुरुक्षेत्र को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और प्रो. विपिन गुप्ता भिवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। सविता जैन गुरुग्राम, डॉ. संजय गोयल कैथल, विनोद गोयल हिसार, प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग रोहतक और प्रो. संजय गुप्ता रोहतक को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. नीरू मित्तल पंचकूला और खुशबू जैन हांसी को सचिव जबकि पवन मित्तल रोहतक और प्रो. रेखा भिवानी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. वीरेंद्र गोयल कुरुक्षेत्र को प्रचार सचिव का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
बलराम गुप्ता ने बताया कि प्रकोष्ठ के माध्यम से काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों और सांस्कृतिक उत्सवों का नियमित संचालन होगा। नाट्य प्रस्तुतियां तथा भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इससे समाज की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेगी और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेगी। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का मानना है कि कोई भी संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों से नहीं बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि से भी मजबूत बनता है।