{"_id":"69a5dabf9bea1f4dd80abc35","slug":"as-soon-as-the-noc-is-received-from-the-irrigation-department-the-bridge-of-jui-canal-will-be-converted-into-a-vertical-park-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147579-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिंचाई विभाग से एनओसी मिलते ही जुई नहर का पुल बनेगा वर्टिकल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिंचाई विभाग से एनओसी मिलते ही जुई नहर का पुल बनेगा वर्टिकल पार्क
विज्ञापन
जुई नहर का निरीक्षण करते पार्षद व नप अधिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलते ही जुई नहर के पुल को वर्टिकल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर परिषद ने पुल पर जाली लगाकर वर्टिकल पार्क बनाने की प्रस्तावित योजना तैयार कर ली है। योजना सिरे चढ़ने पर जहां शहर की सुंदरता बढ़ेगी वहीं राह चलते लोगों द्वारा पुल से नहर में कचरा फेंकने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
वार्ड नंबर एक के पार्षद सूर्या तंवर ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता जसवंत और सफाई निरीक्षक विकास देशवाल को साथ लेकर मौके का मुआयना किया और योजना को अंतिम रूप दिया। योजना को लागू कराने के लिए अगले एक-दो दिनों में नगर परिषद के अधिकारी सिंचाई विभाग से पत्राचार करेंगे ताकि शहर में वर्टिकल पार्क बनाने का सपना जल्द साकार हो सके।
ऐसे बनेगा वर्टिकल पार्क
नगर परिषद की योजना के अनुसार पुल के ऊपर करीब छह फुट ऊंची जाली लगाई जाएगी। जाली को मजबूती देने के लिए उसके पीछे लोहे के एंगल लगाए जाएंगे ताकि आंधी या अन्य किसी कारण से जाली गिर न सके। जाली में अलग-अलग रैक बनाए जाएंगे जिनमें छोटे-छोटे गमलों में पौधे रोपे जाएंगे। कुछ समय बाद जब पौधे बड़े हो जाएंगे तो जाली दिखाई नहीं देगी बल्कि पूरा ढांचा वर्टिकल पार्क के रूप में नजर आएगा। इस तरह का यह भिवानी में पहला वर्टिकल पार्क होगा।
लोग निकलते या शहर में आते समय नहर में कचरा डाल देते हैं। कई बार गंदगी बहकर जलघरों तक पहुंच जाती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी रोकथाम के लिए योजना तैयार की गई है। योजना के अनुसार उक्त नहर के पुल पर करीब छह फुट ऊंची जाली लगाकर वर्टिकल पार्क तैयार किया जाएगा ताकि कोई भी राह चलता व्यक्ति नहर में कचरा न डाल सके। -सूर्या तंवर, पार्षद वार्ड नंबर एक।
Trending Videos