सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Baseline assessment of adolescent girls begins under 'Saheli Ki Udaan' programme

Bhiwani News: ‘सहेली की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत किशोरियों का बेसलाइन असेसमेंट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Baseline assessment of adolescent girls begins under 'Saheli Ki Udaan' programme
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। खंड के विद्यालयों में किशोरियों के शैक्षणिक स्तर और उनकी बुनियादी क्षमताओं का आकलन करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सहेली की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत बेसलाइन सर्वे एवं असेसमेंट प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में बवानीखेड़ा कलस्टर के वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में असेसमेंट सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
Trending Videos

यह असेसमेंट कक्षा छठी से नौवीं तक की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। कार्य को निष्ठा से संपन्न कराने पर अधिकारियों एवं फाउंडेशन लीड कर्मचारी द्वारा एबीआरसी राज कुमारी के कार्य की सराहना की गई। फाउंडेशन लीड कर्मचारी रमन देवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास, भाषा एवं गणितीय समझ के स्तर का आकलन करना है, ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर शैक्षणिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। विद्यालयों में निर्धारित समयानुसार टैब और लिखित माध्यम से छात्राओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में डीपीसी शिव कुमार तंवर, एपीसी विवेक अदलखा सहित खंड शिक्षा अधिकारियों, सीआरसी एवं एबीआरसी का सहयोग मिला। खंड के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इस बेसलाइन सर्वे के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। एबीआरसी, सीआरपी और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। छात्राओं को पहले असेसमेंट की जानकारी दी गई और उसके बाद उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed