सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Om Prakash Chautala gave full representation to the Brahmin community in politics: Sharma

ओमप्रकाश चौटाला ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में दिया था पूरा प्रतिनिधित्व : शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Chautala gave full representation to the Brahmin community in politics: Sharma
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को लेकर सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में पूरा प्रतिनिधित्व दिया था। इनेलो नेताओं ने भाजपा विधायक के आरोपों को बेबुनियाद और निंदनीय बताया।

बुधवार को बड़ चौक स्थित इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में डॉ. वासुदेव शर्मा और इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने संयुक्त रूप से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने कहा कि यह कहना कि स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ब्राह्मण समाज के विरोधी थे तथ्यहीन और इतिहास को झुठलाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि इनेलो शासनकाल के दौरान उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया और मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं होने के बावजूद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें फॉर्म से बुलाकर कैबिनेट रैंक देते हुए ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा के पुत्र स्वर्गीय राजेश शर्मा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें यमुनानगर से बुलाकर कैबिनेट रैंक देते हुए प्लानिंग बोर्ड का डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया था। इनेलो नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय चौटाला ने ब्राह्मण समाज के अनेक लोगों को चुनाव लड़वाया और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले के गांव धनाना के श्रीकिशन शर्मा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया जबकि अधिवक्ता गोपीराव वशिष्ठ को भिवानी लोकसभा क्षेत्र से इनेलो का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया था।
इनेलो नेताओं ने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम से अपने बयान वापस लेने और समाज को गुमराह नहीं करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतवीर गौतम, विजय पंचगांवा, राजेश शर्मा, शुभम शर्मा, प्रदीप कुंडू और जितेंद्र मिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed