{"_id":"6a0e1949fb52c587ae0293bd","slug":"people-facing-water-crisis-for-five-months-submitted-memorandum-to-mp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151376-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच महीने से पानी संकट से जूझ रहे लोग, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच महीने से पानी संकट से जूझ रहे लोग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते सांसद चौ. धर्मबीर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कई क्षेत्रों में पिछले पांच महीने से बनी पेयजल किल्लत के चलते लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवान दास कालिया के नेतृत्व में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दादरी गेट, ढाणा रोड, कोंट रोड, पीपली वाली जोहड़ी, हनुमान गेट, बावड़ी गेट, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट, जैन चौक और रामगंज मोहल्ला क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से पेयजल संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भगवान दास कालिया ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत में आरोप लगाया कि क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाती है और वह भी केवल करीब 10 मिनट तक ही रहती है। इतने कम समय में दैनिक जरूरतों के लिए पानी भरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव हालुवास में आठ घंटे तक पानी की सप्लाई की जाती है जो भिवानी के विभिन्न क्षेत्रों के हिस्से का पानी है। ऐसे में हालुवास में पानी आपूर्ति का समय निर्धारित किया जाए ताकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। कॉलोनी के लोग कई बार विभाग के एक्सईएन और एसडीओ कार्यालय भी पहुंचे तथा अधिकारियों को जमीनी स्थिति से अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
सांसद धर्मबीर सिंह ने स्थानीय निवासियों और भाजपा नेता भगवान दास कालिया को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन को मुख्य चौक से जोड़कर पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर नीलम, बिमला, संतरा, रामो देवी, बिदा, सावित्री और गुड्डी मौजूद रहीं।

Trending Videos